x

BMW इंडिया की कारें 1 जनवरी 2019 से हो जाएंगी महंगी, जानें कितने बढ़ जाएंगे दाम

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Wikimedia Commons

हाल ही में BMW India ने कहा है कि जनवरी 2019 से कंपनी भारत में अपनी कारों की कीमत 4% तक बढ़ाएगी। BMW India SUV X1 से 7 सीरीज़ सेडान तक देश में कई तरह के वाहन बेचती है, जिसका एक्स-शोरूम मूल्य 34.5 लाख से 2.45 करोड़ रु. है। BMW कंपनी के अध्यक्ष विक्रम पवाह ने एक बयान में कहा कि 1 जनवरी 2019 से BMW India अपनी कारों की कीमतों में 4% तक की वृद्धि करेगी। हालांकि BMW India ने कीमतों में वृद्धि के लिए कोई विशिष्ट कारण नहीं बताया।