पाक सेना ने 200 आतंकियों के शवों को लगाया था ठिकाने ! वीडियो वायरल...
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गिलगिट मूल के अमेरिकी ऐक्टिविस्ट सेंगे हसनान सेरिंग ने बालाकोट एयर स्ट्राइक को लेकर चौंकानेवाला खुलासा किया। सेरिंग ने एक विडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि स्ट्राइक के बाद 200 आतंकियों के शवों को पाक सेना ने बालाकोट से खैबर पख्तूनख्वा पहुंचाने का काम किया था। कथित पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी विडियो में लोगों से मारे गए 200 आतंकियों के अल्लाह के पास जाने की बात कहते दिखते हैं।
