पत्रकार खशोगी की हत्या में बॉडी डबल का इस्तेमाल, 22 मिनट में किए शरीर के टुकड़े
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram @jkhashoggi
सऊदी अरब के जाने माने पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में करीब 15 लोग शामिल थे। उनकी हत्या के लिए बॉडी डबल का सहारा लिया गया था। 2 अक्टूबर को सऊदी के वाणिज्यिक दूतावास में प्रवेश के 2 मिनट बाद ही पत्रकार खशोगी पर हमला किया गया। 7 मिनट में उनकी मौत हो गई। वहीं 22 मिनट में उनके शरीर के अंगों के टुकड़े कर दिए गए। ये सब बातें एक खुलासे के तहत CCTV फुटेज के जरिए बाहर आई हैं। इस हत्या को कवर-अप किया गया, लेकिन एक जूते ने पोल खोल दी।
