बोगोटा: पुलिस स्कूल बम धमाके में मरने वालों की संख्या 21 हुई, कई घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@Karenl_Gamba
बोगोटा में एक पुलिस कैडेट ट्रैनिंग एकेडमी में बीते दिन एक कार बम धमाका हुआ था। जिसमें मरने वालों की संख्या अब तक 21 हो गई और जबकि सैकड़ों लोग इस हमले में घायल बताए गए हैं। ये कोलंबिया की राजधानी में पिछले 16 साल में हुआ सबसे भीषण हमला है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक विस्फोटकों से भरी कार का इस्तेमाल करके ये आतंकवादी हमला किया गया। कार में 80 Kg. विस्फोटक था। दुनियाभर में इस हमले की निंदा की गई है और राहत बचाव कार्य जारी है।
