बैरकपुर में BJP सांसद के घर पर बमों से हमला, गोलियां भी बरसाईं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पश्चिम बंगाल में बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बीती रात बम फेंके गए। भाटपारा स्थित मजदूर भवन के बाहर फेंके गए बमों के अलावा कई गोलियां भी बरामद हुई हैं। BJP और अर्जुन सिंह के भतीजे सौरभ ने हमले का आरोप TMC पर लगाया। घटना के बाद अर्जुन की सुरक्षा बढ़ाई गई। BJP के मुताबिक 2 बम फेंके गए थे और 7-8 राउंड फायर हुई थी।
