सुरक्षा बलों ने फेंसीडिल की 399 बोतलों के साथ एक ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
गुवाहाटी फ्रंटियर की सीमा सुरक्षा बल ने ड्रग तस्करी करने वाले एक शख्स को पकड़ा है। जिसके पास से 399 फेंसीडिल की बोतल बरामद की गई है। सुरक्षाबलों ने ड्रग तस्कर को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस उस शख्स को गिरफ्तार कर मामले की पूछताछ कर रही है। फेंसीडिल एक प्रकार की नशीली दवा है, जिसके प्रोडक्शन और बेचने पर सरकार ने रोक लगाई है।
