सेमीफाइनल में शिव थापा और अमित पंघल, इंडिया ओपन में मेडल पक्के
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Asian Champianship में गोल्ड जीतने वाले अमित पंघल ने 52 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर दूसरे इंडिया ओपन में भी मेडल पक्का किया। अमित ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के चाकापोंग चानपिरोम को 5-0 से पटखनी दे सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं Asian Champianship में ब्रॉन्ज जीतने वाले शिव थापा ने 60 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शिव ने मॉरीशस के हेलेन डेमिन को 5-0 से हराया।
