ब्राजीलियन फुटबॉलर नेमार पर लगे रेप के आरोप, शेयर किए महिला के एक्स रेटेड मैसेज, वीडियो और तस्वीरें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ब्राजीलियन फुटबॉलर नेमार पर एक अज्ञात महिला ने मारपीट कर रेप का आरोप लगाया। वहीं जवाब में नेमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महिला के एक्स रेटेड मैसेज, वीडियो और तस्वीरें सार्वजनिक कर आरोपों को झुठलाते हुए कहा- उन्हें फंसाया जा रहा है। घटना 15 मई को एक होटल में घटी। नेमार के पिता के मुताबिक महिला पैसे के लिए परिवार को ब्लैकमेल और उनके बेटे को फंसा रही है।
