विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचे बृजेश
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बृजेश यादव ने 81 किग्रा भार वर्ग में पोलैंड के मेलुज गोइनस्की को पहले दौर में 5-0 से हराकर भारत को विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप मे अच्छी शुरुआत दिलाई। गोइनस्की ने अच्छी शुरुआत की लेकिन फायदा नहीं उठा सके। मुकाबले में उनके सिर पर चोट भी लगी। इस जीत के साथ यादव ने राउंड आफ 32 में जगह बना ली है जहां उनका सामना तुर्की के बायरम मलकान से होगा।