ब्रिटिश अरबपति सर जेम्स डायसन ने सिंगापुर में खरीदा सबसे महंगा पेंट हाउस
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ब्रिटिश अरबपति जेम्स डायसन ने सिंगापुर में सबसे महंगा पेंट हाउस खरीदा है। 372 करोड़ रुपए का यह तीन मंजिला पेंट हाउस शहर की सबसे ऊंची बिल्डिंग के टॉप पर है। इसमें लिफ्ट,स्वीमिंग पूल, जकूजी और बार जैसी कई लग्जरी सुविधाएं हैं। पेंट हाउस 21 हजार वर्ग फीट में बना है। बता दें कि डायसन की कंपनी वैक्यूम क्लीनर और एयर प्यूरीफॉयर जैसे प्रॉडक्ट्स बनाती है। बताया जा रहा है कि यह सिंगापुर की सबसे महंगी प्रॉपर्टी सेल है।
