ब्रिटिश युवक को 30 साल तक हर महीने मिलेंगे 8 लाख रुपये, जीती ये खास लॉटरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ब्रिटेन में एक युवक को बिना काम किए हर महीने 8 लाख रुपये मिलेंगे, उनको ये 8 लाख रुपये लगातार 30 साल तक मिलेंगे। ब्रिटेन सरकार से लाइसेंस प्राप्त 'नेशनल लॉटरी' ने 'लॉटरी सेट फॉर लाइफ' नाम से नई स्कीम शुरू की थी। अमेजन कर्मचारी डीन वीमेस को इसी स्कीम के तहत लॉटरी लगी। डीन अब जॉब छोड़कर स्क्रीन राइटिंग करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कई प्लान बनाए हैं।
