ब्रिटिश संसद ने कैंब्रिज एनालिटिका मामले में जब्त किए फेसबुक के आंतरिक दस्तावेज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डाटा चोरी के आरोपों पर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। ब्रिटेन की संसद ने कैंब्रिज एनालिटिका से जुड़े मामले में फेसबुक के कुछ आंतरिक दस्तावेज जब्त किए हैं। खबरों के मुताबिक, इन दस्तावेजों में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और कंपनी के उच्च अधिकारियों के बीच के ईमेल भी शामिल हैं। बता दें एक दिन पहले ही फेसबुक डाटा चोरी के इस मामले में पूछताछ के लिए सात देशों की समिति के गठन का फैसला हुआ है।
