गश्त के दौरान इंटरनेशनल बॉर्डर से BSF का जवान हुआ लापता
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा में अरनिया सेक्टर से एक BSF जवान के लापता होने की खबर है. इसकी जानकारी स्वयं BSF ने दी है. BSF के मुताबिक, जवान पारितोष मंडल अरनिया सेक्टर में जयकिशन चौकी के निकट 2 कांस्टेबल के साथ गश्त पर निकले थे. दोनों कांस्टेबल पेट्रोलिंग ड्यूटी से लौट आए लेकिन पारितोष वापस नहीं लौटे. हालांकि BSF ने इंटरनेशनल बॉर्डर के पास तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.
