BSNL कंपनी हो सकती है बंद, सरकार ने दिए निर्देश !
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सरकारी क्षेत्र की टेलिकॉम कंपनी BSNL प्रॉफिटेबल नहीं रही है। ऐसे में अब सरकार ने कथित तौर पर कंपनी को बंद करने सहित सभी विकल्पों का पता लगाने के लिए कहा है। आसान भाषा में समझा जाए तो अगर सब कुछ असफल हो जाता है तो सरकार BSNL को बेच या बंद कर सकती है। BSNL के मुख्य अधिकारियों ने दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन से मुलाकात की जिसके बाद सरकार ने ये निर्देश दिए हैं। कंपनी से इन सभी विकल्पों पर तुलनात्मक विश्लेषण पेश करने को कहा है।
