BSP नेता के बेटे ने किया सेरेंडर, टॉयलेट में महिला से की थी बदसलूकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व BSP सांसद के बेटे आशीष पांडे ने आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आशीष पर टॉयलेट में घुसकर महिला से बदसलूकी और बंदूक के दम पर डराने की कोशिश के आरोप लगे हैं। पुलिस पिछले कई दिनों से उसकी तलाश में थी। वहीं सेरेंडर करने से पहले आशीष ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उसका मीडिया ट्रायल चल रहा था, महिला की बातों के आधार पर कार्रवाई को लेकर पांडे ने पूरे मामले की CCTV फुटेज निकाल कर जांच कराने की मांग की है।
