बुलंदशहर हिंसा: अगर सबूत होगा तो जीतू फौजी को पुलिस के सामने लाएंगे- सेना प्रमुख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बुलंदशहर हिंसा के कथित आरोपी जीतू फौजी को लेकर सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा है कि अगर जीतू के खिलाफ सबूत होगा तो उसे पुलिस के सामने पेश किया जाएगा। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा, 'अगर कोई सबूत होगा और पुलिस को उस पर शक है तो हम उसे सामने लाएंगे। हम पुलिस को पूरी तरह से मदद कर रहे हैं।' उधर खबर है कि कथित आरोपी जीतू फौजी को सेना ने यूपी पुलिस को सौंप दिया है लेकिन सैन्य या पुलिस अधिकारी अभी इसकी पुष्टि करने से बच रहे हैं।
