बुलंदशहर हिंसा: पुलिस ने 4 निर्दोषों को भेजा था जेल, SIT ने किया खुलासा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Facebook
बुलंदशहर हिंसा मामले में यूपी पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां स्याना गोकशी केस में निर्दोष लोगों को जेल भेजा गया। SIT की जांच में ये खुलासा होने पर पुलिस की चारों ओर किरकिरी हो रही है। दरअसल, स्याना पुलिस ने 5 दिसंबर को आरोपी साजिद, सरफुद्दीन, बन्ने खां और आसिफ को जेल भेजा था। SIT के जांच अधिकारी सीओ राघवेंद्र मिश्र ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब उन चारों के निर्दोष होने की रिपोर्ट कोर्ट को भेजी जाएगी।
