ईशा-आनंद के रिशेप्सन में लगा बिजनेस, बॉलीवुड, खेल और राजनीति जगत का जमावड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News18
रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और व्यवसायी आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को हो गई थी और उनकी शादी का रिशेप्सन बीते दिन बांद्रा स्थित जियो गार्डन्स में आयोजित हुआ। इस रिशेप्सन में बिजनेस, बॉलीवुड, खेल और राजनीति जगत के कई दिग्गज शामिल हुए। बता दें रिशेपसन के मौके की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें नवविवाहित जोड़ा (ईशा और आनंद) काफी खुश दिख रहा है और दोनों के साथ उनके परिजन भी काफी खुश दिख रहे हैं।
