बॉल टैम्परिंग विवाद में बेनक्रॉफ्ट ने खोली वॉर्नर की पोल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बॉल टैम्परिंग में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 9 महीने का प्रतिबंध झेल रहे कैमरून बेनक्रॉफ्ट ने विवाद से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। बैनक्रॉफ्ट ने बुधवार को पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें टीम के उपकप्तान डेविड वॉर्नर ने गेंद से छेड़छाड़ के लिए उकसाया था। कैमरून बेनक्रॉफ्ट के मुताबिक उन्होंने डेविड वॉर्नर की बात सिर्फ इसलिए मान ली थी क्योंकि वो बेहतर ढंग से टीम के साथ जुड़ना चाहते थे।
