बाहर देश से आया कोई भी सामान, चिट्ठी या फिर पार्सल अब नहीं लेगा कनाडा पोस्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Canada Post
कनाडा में डाक कर्मचारियों की पिछले 5 हफ्तों से चल रही हड़ताल के चलते ‘कनाडा पोस्ट’ के पास सामानों, पार्सल और चिट्ठियों का अंबार लगा है। अब इस समस्या से निपटने के लिए कनाडा की डाक सेवा ने दुनियाभर के देशों से अनुरोध किया है कि वो लोग फिलहाल कुछ दिनों तक डाक के जरिए कोई भी सामान या चिट्ठी कनाड़ा में ना भेजें, क्योंकि हड़ताल पर चल रहे डाक कर्मचारियों ने उन्हें की गई अनुबंध की पेशकश ठुकरा दी है। जिसके चलते ये हालात उपजे हैं।
