बैक्टीरिया की मदद से खत्म किया जाएगा कैंसर, प्रयोग हुआ सफल
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वैज्ञानिक लगातार कैंसर के इलाज के लिए ऐसे तरीके खोजने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं,जिससे शरीर पर किसी दुष्प्रभाव के बिना बीमारी को खत्म किया जा सके।अब वैज्ञानिकों ने इस दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वैज्ञानिकों ने बैक्टीरिया की मदद से कैंसर के ट्यूमर को खत्म करने में सफलता पाई है।इस प्रक्रिया से शरीर पर दवाओं के दुष्प्रभाव के बिना कैंसर को पूरी तरह खत्म करना संभव हो सकता है।
