सीएएस ने नेमार पर लगे प्रतिबंध को घटाया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के फुटबॉलर नेमार पर यूएफा द्वारा लगाए गए तीन मैचों के प्रतिबंध को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) ने घटाकर दो मैच का कर दिया। नेमार ने पिछले साल मार्च में चैंपियंस लीग के अंतिम-16 में मैनचेस्टर यूनाइटेड के हाथों पीएसजी को मिली हार के बाद रेफरी की अलोचना की थी। इसके बाद उन पर लीग के तीन मैचों के लिए बैन लगाया गया था।