अवैध-खनन घोटाला: CBI ने दिल्ली-UP में गायत्री प्रजापति के घर समेत 22 जगहों पर की छापेमारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज पूर्व खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के ठिकानों पर CBI ने छापेमारी की। CBI ने दिल्ली-UP में गायत्री के आवास समेत 22 ठिकानों पर छापेमारी की। वहीं गायत्री के परिजनों से पूछताछ जारी है। फिलहाल गायत्री एक महिला से गैंगरेप के आरोप में जेल में बंद हैं। अवैध खनन का मामला 2012-2016 के बीच सामने आया था। मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भी जांच हो सकती है।
