विवेक तिवारी मर्डर केस में CCTV फुटेज हाजिर, यूपी पुलिस का पर्दाफाश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड केस में सोमवार को CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने यूपी पुलिस की पोल खोल दी है। इस मामले में पहले ही जेल भेजे गए दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों के मुताबिक विवेक की गाड़ी खड़ी थी। जबकि तस्वीरों में साफ है कि गाड़ी चल रही है। आरोपी प्रशांत चौधरी के मुताबिक विवेक ने उसके ऊपर 3 बार गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन तस्वीरें के मुताबिक गाड़ी चल रही थी। यानी मौके पर मृतक विवेक के साथ मौजूद उसकी महिला मित्र का दावा सही है।
