नौशेरा में सीजफायर उल्लंघन, हंदवाड़ा में आर्मी कैंप में ब्लास्ट, 2 जवान घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के राजौरी स्थित नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने आज फिर सीजफायर उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की। इसके अलावा सुबह से पुंछ और देगवार सेक्टर में भी सीमा पार से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। भारतीय सेना पाक की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में 15 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप में धमाके में 2 जवान घायल हुए हैं। धमाके के कारणों की जांच जारी है।
