प्याज पर सरकार का बड़ा फैसला, निर्यात पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देशभर में प्याज के बढ़ते दाम जनता को रुलाने पर उतारू हैं। प्याज के दाम में आए दिन इजाफा हो रहा है। लगातार बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगाने के लिए सरकार ने प्याज के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का फैसला किया। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने आज ये जानकारी देते हुए कहा कि प्याज के संकट को देखते हुए सरकार ने निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है।
