'गोल्डन गर्ल' श्रेयसी सिंह को अर्जुन पुरस्कार देगी केंद्र सरकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: asnews24x7.com
ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप की डबल ट्रैप शूटिंग स्पर्धा मे गोल्ड मेडल जीतने वाली बिहार की गोल्डन गर्ल बेटी श्रेयसी सिंह को केंद्र सरकार ने अर्जुन पुरस्कार देने की घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह को राष्ट्रपति भवन में 25 सितंबर की शाम को 5:00 बजे राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद ये पुरस्कार प्रदान करेंगे। गौरतलब है कि श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी हैं।
