केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,खाद की सब्सिडी सीधे किसानों के खाते में होगी जमा
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद की मोदी सरकार खाद की सब्सिडी को सीधे किसानों के बैंक के खाते में जमा कराने की तैयारी में है। इसके लिए डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के दूसरे चरण की सरकार ने बुधवार को शुरुआत की है। डीबीटी के पहले चरण में जहां देश के शत प्रतिशत किसानों को सब्सिडी वाली फर्टिलाइजर मुहैया करा दी गई, वहीं दूसरे में किसानों के खाते में नगदी जमा कराने वाली योजना को अंजाम दिया जा सकेगा।
