नहीं मिले 9 करोड़, चंडीगढ़ पुलिस का क्रिकेटर्स को सुरक्षा देने से इनकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चंडीगढ़ पुलिस ने भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम को मोहाली में 18 सितंबर को होने वाले टी-20 मैच में सुरक्षा देने से इंकार किया। चंडीगढ़ पुलिस ने बीसीसीआई द्वारा बकाया सुरक्षा खर्च 9 करोड़ रुपये ना मिलने पर ये कदम उठाया है। फिलहाल दोनों टीमें बिना किसी सुरक्षा के चंडीगढ़ में ठहरीं हैं। बता दें पुलिस के भुगतान करवाने की मांग को बीसीसीआई ने गंभीरता से नहीं लिया था।
