MeToo: राधे मां के इशारे पर पुलिस वाले ने किया मेरा यौन शोषण - डॉली बिंद्रा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dailypost
#MeToo को लेकर अब एक और बड़ा खुलासा बिग बॉस फेम और टीवी अभिनेत्री डॉली बिंद्रा ने किया है। डॉली बिंद्रा ने राधे मां पर आरोप लगाते हुए कहा है कि विवादों में रहीं धर्म गुरु राधे मां और उनके भक्तों ने साल 2015 में चंडीगढ़ में अाला पुलिस अधिकारी के आवास पर उनका यौन शोषण कराया। अपने यौन उत्पीड़न को लेकर उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई थी, लेकिन राधे मां और पुलिस अधिकारी की ऊंची पहुंच की चलते मामला रफा-दफा हो गया।
