IGI एयरपोर्ट पर RJD विधायक के सामान से 10 जिंदा कारतूस बरामद, पूछताछ के बाद छोड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बिहार के मधेपुरा से RJD विधायक चंद्रशेखर झा को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली पर पिस्टल की 10 बुलेट के साथ पकड़ा गया। चंद्रशेखर दिल्ली से पटना आने के लिए विमान में सवार होने जा रहे थे। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों को उनके सामान की जांच के दौरान 10 जिंदा कारतूस मिले। ये कारतूस 3.15 बोर के पिस्टल के थे। जिसपर एयरपोर्ट पर 2 घंटे से अधिक देर तक चंद्रशेखर से पूछताछ की गई। साथ ही उन्हें फ्लाइट पकड़ने से रोक दिया गया।
