तकनीकी कारणों से रोकी गई चंद्रयान- 2 की लॉन्चिंग
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ऐतिहासिक चंद्रयान- 2 लॉन्च होने में महज 56 मिनट 24 सेकंड का समय शेष था, तभी तकनीकी खामी के चलते यान की लॉन्चिंग टाल दी गई। वैज्ञानिकों ने रॉकेट में तकनीकी खराबी को लॉन्च टाले जाने का कारण बताया है। इसरो की ओर से कहा गया है कि लॉन्चिंग के लिए नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। बता दें कि इसे रात 2.51 पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा जाना था।
