इन दो महिला वैज्ञानिकों के कंधों पर है चंद्रयान-2 की जिम्मेदारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चंद्रयान-2 का नेतृत्व दो महिला वैज्ञानिकों के हाथ में रहेगा. इसरो के किसी अंतरिक्ष मिशन में ऐसा पहली बार होगा। इनमें वनिथा मुथैया प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं तो वहीं रितु करिढाल मिशन डायरेक्टर हैं। दोनों को 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इसरो के अनुसार चंद्रयान-2 में 30% महिलाएं हैं। चंद्रयान-2 चांद के भौगोलिक वातावरण, खनिज तत्वों, उसके वायुमंडल की बाहरी परत और पानी की उपलब्धता की जानकारी एकत्र करेगा।
