चंद्रयान-2: वापस अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है विक्रम लैंडर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ISRO
इसरो के मुताबिक विक्रम लैंडर अपने तय स्थान से करीब 500 मीटर दूर चांद की जमीन पर गिरा पड़ा है लेकिन अगर उससे संपर्क स्थापित हो जाए तो वो वापस अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है। बता दें विक्रम लैंडर में वो टेक्नोलॉजी है कि वो गिरने के बाद भी खुद खड़ा हो सकता है, लेकिन उसके लिए जरूरी है कि उसके कम्युनिकेशन सिस्टम से संपर्क हो जाए और उसे कमांड रिसीव हो सके।
