चंद्रमा की सतह से केवल 2.1 किमी दूर चंद्रयान-2 के लैंडर से टूटा संपर्क
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: Twitter
शनिवार तड़के जहां पूरा देश टकटकी लगाए इंतजार कर रहा था तभी चंद्रमा की सतह से महज 2.1 किलोमीटर दूरी पर लैंडर विक्रम से वैज्ञानिकों का संपर्क टूट गया और चांद पर उतरने की देश की उम्मीदों को अंतिम क्षणों में बड़ा झटका लगा | इसरो चेयरमैन के शिवन ने से मिली जानकारी के अनुसार लैंडर विक्रम से मिले आंकड़ों का परीक्षण करने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी। वैज्ञानिकों ने कहा की उम्मीद अभी भी कायम है।
