TERI प्रमुख RK Pachauri के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
दिल्ली की एक अदालत ने आज TERI के पूर्व प्रमुख आर के पचौरी पर उत्पीड़न के आरोप तय किए हैं। पचौरी पर उनकी एक पूर्व सहयोगी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। राजेंद्र कुमार पचौरी पर मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट चारु गुप्ता ने IPC की धारा 354, 354-A, और 509 के तहत आपराधिक श्रेणियों में मुकदमा दर्ज किया है। बता दें इस दौरान TERI प्रमुख पचौरी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैं 78 साल का हूं तो ऐसे में कृप्या मामले की तेजी से सुनवाई करें।
