छत्तीसगढ़: झांसा देने के लिए नक्सलियों ने अपनाया नया हथकंडा, सुरक्षाबलों ने किया भंडाफोड़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter @ANI
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को चकमा देने के लिए नक्सलियों ने 3 पुतलों को मानवाकृति देकर पेड़ों के पीछे छिपा रखा था। जिन्हें CRPF की 150 वीं बटालियन के जवानों ने जब्त कर लिया है। नक्सलियों ने इन पुतलों को पेड़ों से बांध रखा था, साथ ही इनके हाथों में लकड़ी की बंदूकें भी थीं। पुतलों की पोजीशन से लग रहा था जैसे नक्सली मोर्चा लेकर पेड़ के पीछे छिपे हैं। जवानों ने उन्हें देखा तो पहले मोर्चा लिया, फिर कुछ देर हलचल न होने पर आगे बढ़े।
