छत्तीसगढ़: 40वीं बटालियन ने बरामद किए IED, नक्सलियों ने की थी बड़े हमले की प्लानिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter @ANI
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित बकरकट्टा में इंडियन तिब्बत बोर्डर पुलिस (ITBP) की 40वीं बटालियन ने IED बम बरामद किए हैं। ये IED बम नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए थे। आपको बता दें सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचने के इरादे से नक्सलियों ने एक बंद ड्रम के अंदर बम प्लांट किया था, जिसे जवानों ने निष्क्रिय कर दिया है। आपको बता दें फिलहाल राज्य में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और ऐसे में नक्सली ऐसी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
