छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 7 नक्सली ढेर, AK-47 सहित कई हथियार बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनादंगांव में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी। सीएएफ, जिला बल और डीआरजी की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 7 नक्सली मार गिराए हैं। हमले में मारे गए सभी नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए। घटना राजनांदगांव के पथाना बागनदी और बोरतलाव के बीच महाराष्ट्र सीमा से सटे शेरपार और सीतागोटा के बीच की है।
