छत्तीसगढ़: सुकमा में मुठभेड़ के बाद 9 नक्सली ढेर, 2 पुलिसकर्मी शहीद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में 9 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए। स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एंटी नक्सल ऑपरेशन) डीएम अवस्थी ने बताया कि हमने अभी तक 9 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं और इसमें इजाफा हो सकता है। DRG, CRPF और स्पेशल टास्क फोर्स ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि जहां एनकाउंटर चल रहा है उस पूरे इलाके को घेर लिया गया है।
