छत्तीसगढ़: मतदान के बीच दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, लोग प्रभावित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: yahoo
छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए 18 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। आज जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें अधिकतर नक्सल प्रभावित इलाके हैं। जिसके चलते सुरक्षा को काफी पुख्ता किया गया है। इसके बावजूद आज सुबह नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में मतदान के दिन IED ब्लास्ट किया है। ब्लास्ट के चलते कई जगहों का रास्ता बंद हो गया है। ये ब्लास्ट पोलिंग बूथ नंबर 183 से 700 मीटर की दूरी पर हुआ। हालांकि, इस ब्लास्ट में कोई हताहत नहीं हुआ है।
