छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, अब तक 4 नक्सलियों के शव बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
छत्तीसगढ़ के सुकमा में आज गुरिल्ला रणनीति और जंगलों में युद्ध करने में सिद्धहस्त CRPF के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए। बता दें जगरगुंडा में बीमापुर से लगभग एक किलोमीटर अंदर जंगली क्षेत्र में आज सुबह लगभग छह बजे कोबरा यूनिट के खोजी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई थी। वहीं घटनास्थल से यूनीफॉर्म पहने चार नक्सलियों के शव, एक इंसास रायफल और दो 303 रायफलें बरामद हुईं हैं।
