छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने किए IED Blast, 3 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन तेज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NaxalRevolution
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के पानाबरस थाना क्षेत्र के राजाडेरा में ITBP के जवान आज जब जिला पुलिस बल के साथ सर्चिंग पर निकले। ठीक उसी वक्त नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया, जिसमें ITBP के 3 जवान घायल हो गए। घायल हुए जवानों को इलाज के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जवानों को ब्लास्ट होने से गंभीर चोटें आई हैं। बता दें घटना के बाद से सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। इलाके में सुरक्षा बढ़ाते हुए नक्सलियों की तलाश जारी है।
