छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली हमले में 4 BSF जवानों समेत 6 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: inhnews
हाल ही में छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों ने IED ब्लास्ट किया है। बता दें माओवादियों ने एन्टी लैंड माइंस वेहिकल में ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में BSF के 6 जवानों के घायल होने की खबर आ रही है। जिसमें 2 की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट महादेव घाट पर हुआ है। एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायल जवानों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। माओवादियों ने ब्लास्ट के बाद फायरिंग भी की।
