सुप्रीम कोर्ट से चिदंबरम को नहीं मिली राहत, लटक रही गिरफ्तारी की तलवार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले 24 घंटे में चिदंबरम को कोर्ट से दो बड़े झटके लगे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने चिदंबरम की याचिका को सुनवाई के लिए तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया है। इसस पहले आईएनएक्स मीडिया घोटाले में उनकी अग्रिम ज़मानत याचिका ख़ारिज हो गई थी। जिसके बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।