गूगल डूडल: इस खास अंदाज में गूगल ने मनाया बाल दिवस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Google
आज यानी 14 नवंबर को देश भर में बाल दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिन को गूगल ने भी सेलिब्रेट किया है। गूगल ने डूडल बनाकर भारत के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू को याद किया है और बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी। इस डूडल में एक बच्ची टेलिस्कोप का इस्तेमाल करती दिख रही है। टेलिस्कोप के जरिए वो अंतरिक्ष में देख रही है, जहां उसे ग्रह, तारे और सैटलाइट भी दिखाई दे रहे हैं। गूगल ने इस खास डूडल के जरिए जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी है।
