दिल्ली: सचिवालय में अज्ञात शख्स ने CM केजरीवाल पर फेंका मिर्च पाउडर, सुरक्षा में हुई चूक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
थप्पड़ कांड के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। सीएम केजरीवाल पर एक अज्ञात आदमी ने सचिवालय में ही मिर्ची पाउडर फेंक दिया। घटना में केजरीवाल का चश्मा गिर गया। पुलिस ने हमलावर को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। उसने अपनी पहचान अनिल कुमार हिंदुस्तानी बताई है। फिलहाल पुलिस उसे इंद्रप्रस्थ पुलिस स्टेशन ले गई है। आपको बता दें कुछ ही देर में सीएम केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
