चीनी महिला ने किंडरगार्टेन में 14 बच्चों को चाकू मारा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Sky News
पश्चिमी चीन के चोंगकिंग शहर स्थित शिंशिजी किंडरगार्टेन में आज सुबह 39 वर्षीय एक महिला ने चाकू से 14 बच्चों को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। इस पहले लोगों और टीचर्स ने आरोपी महिला की पिटाई भी की। आरोपी महिला चीनी सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज है। हालांकि बच्चों पर हमले की महिला ने कोई ठोस वजह नहीं बताई। बता दें करीब 9:30 बजे बच्चे खेलकर अपनी कक्षाओं में जा रहे थे तब महिला ने उन पर हमला किया।
