चीन ने किया सौर ऊर्जा से चलने वाले विमान का सफलतापूर्वक परीक्षण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चीन ने 27 जुलाई को सौर ऊर्जा से चलने वाले विमान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। विमान निर्माता OXAI ने इसका नाम "MOZI 2" रखा है। विमान ने पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के मोंगशान एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक अपनी पहली उड़ान भरी। 15 मीटर के पंखों वाला विमान 8 घंटे में चार्ज होकर करीब 12 घंटे तक उड़ सकता है। ये विमान अधिकतम 8000 मीटर की ऊंचाई तक उड़ सकता है।
