24 अक्टूबर से विश्व के सबसे लंबे समुद्री पुल पर होगा यातायात शुरु
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: South China Morning Post
चीन के जुहाई को हांगकांग और मकाऊ से जोड़ने वाला विश्व का सबसे लंबा समुद्री पुल 24 अक्टूबर को खोल दिया जाएगा। 55 किलोमीटर लंबा ये पुल पर्ल रिवर एस्चुरी के लिंगदिंग्यांग में स्थित है। करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये की इस परियोजना पर 2009 में काम शुरू हुआ था। चीन ने 55 किमी लंबा समुद्री पुल बनाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ये दुनिया का सबसे लंबा समुद्री पुल है। इस पुल को बनाने में एफिल टावर के मुकाबले 60 गुना ज्यादा स्टील खर्च हुआ है।
